केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान वे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे, विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन देखेंगे। …और पढ़ें

HighLights
- कार्यक्रम में 4 राज्यों के CM होंगे शामिल
- बस्तर में विकास के नए युग की शुरुआत
- अमित शाह लेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय (18 और 19 मई) दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। रायपुर में सुबह डायल 112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे बस्तर (जगदलपुर) पहुंचेंगे। बस्तर को माओवाद से मुक्त कराने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है, जिसे भाजपा ‘विजय उत्सव’ के रूप में मना रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री का ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम
- 18 मई (सोमवार) – रायपुर और बस्तर के कार्यक्रम
- सुबह 10:30 बजे: पीटीएस माना (रायपुर) में डायल 112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे: नेतानार (बस्तर) में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
- दोपहर 01:30 बजे: जगदलपुर अमर वाटिका में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि।
- दोपहर 02:30 बजे: बादल अकादमी में मुलाकात और चर्चा।
- शाम 04:00 बजे: बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवलोकन।
- शाम 05:45 बजे: बस्तर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष मुलाकात।
- शाम 07:00 बजे: ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल।
- रात्रि विश्राम: जगदलपुर में।
19 मई (मंगलवार) – बैठक और दिल्ली रवानगी
सुबह 11:00 बजे: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक लेंगे, जिसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
दोपहर 03:00 बजे: दौरे के समापन पर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस।
शाम 03:45 बजे: जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना।
इस दौरे के सियासी और प्रशासनिक मायने
1. माओवाद के खात्मे का ‘विजय उत्सव’: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्पष्ट किया कि बस्तर को माओवादी आतंक से मुक्ति दिलाने के संकल्प के पूरा होने के बाद गृह मंत्री का यह पहला ऐतिहासिक दौरा है। इसे पार्टी एक उत्सव की तरह मना रही है।
2. 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का महाजुटान: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बहाने बस्तर में देश के चार प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रहेगी, जिससे सुरक्षा और विकास के रोडमैप पर बड़ी रणनीति बनेगी।
3. विकास की नई धारा: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के अनुसार, यह दौरा बस्तर के लिए लाल आतंक की समाप्ति और विनाश की राह छोड़कर एक सुनहरे और विकसित युग की शुरुआत है।
स्वागत के लिए सज रहा है बस्तर
दौरे की भव्य तैयारियों के लिए रायपुर और बस्तर भाजपा संगठन पूरी तरह जुट गए हैं। शहर के सभी प्रमुख मार्गों को झंडों, होर्डिंग्स और साज-सज्जा से पाटा जा रहा है। तैयारियों की उच्च स्तरीय बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय और महापौर संजय पाण्डेय सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
<
