टॉप न्यूज़

पैसे नहीं देने पर चाकू मारने वाला अभय रक्सेल गिरफ्तार…VIDEO:रायपुर में आरोपी अभय रक्सेल गिरफ्तार; हत्या के प्रयास समेत 7 से ज्यादा केस पहले से दर्ज




शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और चाकू से हमला करने वाले आरोपी अभय रक्सेल को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अभय के खिलाफ हत्या के प्रयास के 3 मामलों समेत बलवा, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों के आधा दर्जन से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं। चाय दुकान में आरोपी ने मारा था चाकू पुलिस के मुताबिक, अमन पटेल ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह आजाद चौक इलाके की एक चाय दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और पता पूछने के बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। अमन ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दोबारा शराब के लिए पैसे मांगे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने पास रखी नुकीली वस्तु से अमन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। उसका उपचार एम्स अस्पताल में चल रहा है। चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में भी केस शिकायत के आधार पर आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने 5 जून 2026 को न्यायालय के समक्ष समर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर जब्त किया गया। हत्या के प्रयास के 3 केस पहले से पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभय रक्सेल के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास के 3 मामलों सहित आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें बलवा, आर्म्स एक्ट, लूट और मारपीट के मामले शामिल हैं। आरोपी पूर्व में भी इन मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button