Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लाठी-डंडे और पाइप से छात्रों की पिटाई, VIDEO:ढाबा में बदमाशों ने घूरने को लेकर किया विवाद, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 1 आरोपी अरेस्ट
Breaking News

लाठी-डंडे और पाइप से छात्रों की पिटाई, VIDEO:ढाबा में बदमाशों ने घूरने को लेकर किया विवाद, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 1 आरोपी अरेस्ट

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779858441 image 1779855294
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1779855294
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार देर रात ढाबे में खाना खाने गए 3 छात्रों पर बदमाशों ने लाठी-डंडों और पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद में 6-7 युवकों ने मिलकर छात्रों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वे घायल हो गए। मारपीट की पूरी घटना ढाबे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके बाकी साथी फरार हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। तारबाहर चौक निवासी हर्ष पटेल (20) कॉलेज छात्र है। सोमवार रात वह अपने दोस्त आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ खाना खाने के लिए सकरी क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के भवानी ढाबा गया था। रात करीब 2 बजे खाना खाकर तीनों बाहर निकल रहे थे, तभी वहां मौजूद अशोक नगर बहतराई निवासी सुमीत यादव (23) ने घूरकर देखने की बात को लेकर आदित्य साहू से विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि सुमीत ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने सीटी बजाकर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने मिलकर छात्रों पर लाठी, पाइप और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में 3 छात्र घायल, मौके पर पहुंची पुलिस इस हमले में आदित्य साहू के साथ उसके दोस्त हर्ष पटेल और आदित्य मुदलियार भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सुमीत यादव का पीछा किया और उसे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से लोहे का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत भी मामला दर्ज किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ढाबा संचालक समेत 3 अरेस्ट पुलिस जब मुख्य आरोपी सुमीत को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची, तब कुदुदंड निवासी उमेश शर्मा (27) और तारबाहर क्षेत्र निवासी निशान गुप्ता (24) भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और सुमीत को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान जबड़ापारा निवासी ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी भी अपने प्रभाव और पहचान का हवाला देकर पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करने लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। ढाबा में मारपीट का वीडियो आया सामने ढाबे में युवकों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बदमाश युवक छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीचर ने स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी: मोबाइल लाने पर 9 छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा, आंखें लाल हुईं, कान से ब्लड निकला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में मोबाइल रखने पर 2 टीचरों ने स्टूडेंट की पिटाई कर दी। स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन 10वीं 12वीं के कुछ स्टूडेंट छुपाकर फोन इस्तेमाल कर रहे थे। जिसके बाद नाराज टीचरों ने उन्हें लात, डंडे, हाथ-मुक्के से मारा। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

19.21 लाख गबन करने वाला सहायक डाकपाल गिरफ्तार:शेयर मार्केट में नुकसान से कर्ज में डूबा था आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

May 27, 2026

आज महासंगम, कान्हा सहित प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति

May 27, 2026

कांग्रेसियों ने कहा- जिम्मेदारी से बच नहीं सकती भाजपा

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072146
Views Today : 109
Views Last 7 days : 1921
Views Last 30 days : 5083
Total views : 94914
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.