कवर्धा| लोहारा नाका रोड पर भाजपा कार्यालय के सामने सड़क किनारे लगातार पानी बह रहा है। इससे मार्ग पर फिसलन की स्थिति बन गई है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासा जोखिम उठाना पड़ रहा है। कभी भी हादसा हो सकता है। लंबे समय से पानी बहने की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
<
