![]()
राजधानी रायपुर चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। शरीर में चोट के निशान मिले है। गंज पुलिस मामलें में जांच कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला गंज पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर को चूनाभट्टी इलाके के रहवासियों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या फिर उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट की गई थी। शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पीएम के लिए भेजा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
<
