Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में दोस्त ही निकला हत्यारा:मामूली बात पर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, ईंट से सिर कुचला और कड़ा से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायगढ़ में दोस्त ही निकला हत्यारा:मामूली बात पर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, ईंट से सिर कुचला और कड़ा से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
hatya khair 0001212 1779358189
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



hatya khair 0001212 1779358189
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली थी। जिसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली बात पर दोस्तों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने युवक के चेहरे पर कड़ा से वार करने के बाद सिर को ईंट से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई की सुबह सामुदायिक शौचालय सीतापुर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा 23 साल के रूप में हुई। एक दिन पहले मृतक घर से निकला था और रात भर घर नहीं पहुंचा। ऐसे में उसकी तलाश उसके परिजन कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई पियूष वर्मा ने पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ। ऐसे में पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर और ईंटें मिले। मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात टावर मैदान के पास मृतक तिलक वर्मा और उसके दोस्त अमन बसोड 21 साल निवासी भगवानपुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद से अमन फरार था, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गहराया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया
पुलिस उसकी पतासाजी कर रही थी कि इस दौरान जानकारी मिला कि अमन बसोड अपनी बहन के घर छातामुड़ा आया हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल पुराना बस स्टैंड के पास से अमन को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में अमन बसोड ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि 14 मई की रात टावर मैदान में दोनों के बीच सीमेंट पोल तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में उसकी शर्ट फट गई थी, जिस पर तिलक ने उसे अपना टी-शर्ट पहनने को दिया।
घटना से पहले भी दोनों के बीच हुई मारपीट
बाद में गांव के बोरिंग के पास फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों घायल भी हुए थे। इसके बावजूद तिलक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल तक लेकर गया। रात में दोनों बाइक से सीतापुर पहुंचे और शराब तलाशने लगे, पर शराब नहीं मिलने पर सामुदायिक भवन के पास वापस आकर बैठ गए। वहीं पहले घटी घटना बात को लेकर फिर उनके बीच विवाद शुरू हुआ और गुस्से में आरोपी ने पहले अपने हाथ में पहने कड़ा से तिलक वर्मा के चेहरे में 4-5 बार वार कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इससे तिलक जमीन में गिर गया, तो अमन ने पास में पड़े सीमेंट से जुडे हुए ईंट को उठाकर उसके चेहरे पर वार कर दिया। इससे तिलक वर्मा की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोस्तों को घटना की जानकारी देकर फरार हो गया था। कोतरारोड पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कड़ा और घटना समय पहने कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी अमन बसोड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या जैसे गंभीर अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों को रायगढ़ पुलिस ऑपरेशन तलाश में गिरफ्तार कर रही है। SSP ने कहा कि कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबीं दो बहनें:नहाने गई मासूम बच्चियों की मौत, डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित किया

May 21, 2026

गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमचराई,देर रात कार्यालय में हंगामा:अंबिकापुर में कई इलाकों की बिजली गुल, क्षमता से अधिक खपत, दफ्तर से भागे कर्मी

May 21, 2026

करौंदा खिलाने के बहाने किचन में जाकर बहन से दुष्कर्म:मां की शिकायत पर बैठी जांच, कोर्ट ने भाई को सुनाई 20 साल की कैद

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071409
Views Today : 230
Views Last 7 days : 1961
Views Last 30 days : 4440
Total views : 93523
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.