Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रील बनाकर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी:नाराज लोगों ने थाने के अंदर घुसकर की नारेबाजी, भिलाई में आरोपी युवती गिरफ्तार
Breaking News

रील बनाकर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी:नाराज लोगों ने थाने के अंदर घुसकर की नारेबाजी, भिलाई में आरोपी युवती गिरफ्तार

By adminApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 12 1776604802
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 12 1776604802
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवती ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की है। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई महिलाएं थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का आक्रोश जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर की रहने वाली अनामिका उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। थाने के अंदर घुसकर नारेबाजी समाज के खिलाफ लगातार की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे। समाज के लोगों का आरोप है कि युवती सोशल मीडिया पर लगातार एक समाज को निशाना बनाकर वीडियो बना रही है। उसने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों में आक्रोश है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं थाने के अंदर पहुंच गईं और नारेबाजी करने लगीं। लिखित शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने इस मामले में भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर “anamika_updhyay” नाम के अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट देखी। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न केवल उनकी, बल्कि पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में यह भी जिक्र किया गया है कि संबंधित अकाउंट पर डाले गए वीडियो और पोस्ट से जातिवादी सोच झलकती है, जो समाज में गलत संदेश देती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो सहित अन्य सबूत भी सौंपे हैं। अलग-अलग संगठन के लोग हुए शामिल रविवार को इस मामले को लेकर मूल निवासी संघ, भीम आर्मी और अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने और समाज को बराबरी का हक देने के लिए काम किया। ऐसे महान व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ शिकायत राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल होने के बाद जिले में भी समाज के लोगों ने थाने में आवेदन देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

‘मैडम, बादाम खाओ, याददाश्त बढ़ाओ और फाइल ढूंढिए…’, बिलासपुर में युवक का अनोखा विरोध, वीडियो वायरल

April 20, 2026

पेट्रोल लेकर निकला युवक, बिलासपुर में बीच सड़क पर बुलेट संग खुद को जलाया… आग का गोला बनी बाइक

April 20, 2026

बिलासपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, हाइवा टकराने से केबिन में जिंदा जला चालक

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067986
Views Today : 12
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4052
Total views : 88928
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.