Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू को तीन साल की कैद:सरगुजा में रिटायर्ड टीचर से 10 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने किया था गिरफ्तार
Breaking News

रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू को तीन साल की कैद:सरगुजा में रिटायर्ड टीचर से 10 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने किया था गिरफ्तार

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 28 at 183423 1775815818
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 28 at 183423 1775815818
सरगुजा में विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ममता पटेल की अदालत ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू को तीन साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। सरगुजा के बीईओ कार्यालय के बाबू ने रिटायर्ड टीचर से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने वर्ष 2020 में उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार, बतौली ब्लॉक के मिडिल स्कूल घोघरा में पदस्थ हेडमास्टर बरनावास मिंज 28 फरवरी 2017 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें अवकाश नकदीकरण के 6 लाख रुपए और सातवें वेतनमान के एरियर्स के 1 लाख रुपए, यानी कुल 7 लाख रुपए मिलने थे। बरनावास मिंज ने इसके लिए बीईओ ऑफिस के बाबू प्रमोद गुप्ता से संपर्क किया। कोषालय में बिल जमा करने के नाम पर मांगी रिश्वत रिटायर्ड हेडमास्टर बरनावास मिंज ने बिल तैयार करने के लिए बाबू प्रमोद गुप्ता को 5 हजार रुपए रिश्वत दिए। इसके बाद प्रमोद गुप्ता ने उन्हें झांसा दिया कि सातवें वेतनमान के एरियर्स की राशि निकालने के लिए कोषालय में बिल जमा करने के बदले 10 हजार रुपए और देने होंगे। बरनावास मिंज ने परेशान होकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। 30 दिसंबर 2020 को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बतौली बीईओ कार्यालय में कार्रवाई करते हुए 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मामले में प्रकरण विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ममता पटेल की अदालत में पेश किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ममता पटेल की अदालत ने आरोपी लिपिक प्रमोद गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं का दोषी पाया। इसके तहत आरोपी को तीन वर्ष कठोर कारावास और 5000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अतिरिक्त छह माह के कारावास की सजा भुगतनी होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076980
Views Today : 259
Views Last 7 days : 4307
Views Last 30 days : 11995
Total views : 107200
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.