Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिंग रोड-2 अंधेरे में डूबा…:464 स्ट्रीट लाइट बंद, 59 एक्सीडेंट में 10 की मौत; 24 घायल
Breaking News

रिंग रोड-2 अंधेरे में डूबा…:464 स्ट्रीट लाइट बंद, 59 एक्सीडेंट में 10 की मौत; 24 घायल

By adminJune 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2 1 1782329192
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2 1 1782329192
राजधानी रायपुर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल रिंग रोड-2 इन दिनों रात होते ही अंधेरे में डूब जाती है। सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे खंभों की लाइटें कई हफ्तों से बंद हैं। दैनिक भास्कर ने लगातार तीन दिनों तक सड़कों की जांच को तो पता चला कि इस हैवी ट्रैफिक वाली सड़क पर 232 पोल और 464 स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इतना ही नहीं सड़कों के दोनों ओर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की वजह से हफ्ते में दो से तीन हादसे हो रहे हैं। निगम, प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अफसरों तक इन शिकायतों को पहुंचाने के बावजूद अभी तक लाइटों को सुधारने का काम नहीं किया गया है। इस वजह से रात में इस सड़क पर चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। रिंग रोड-2 पर रोजाना 78 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यही सड़क रायपुर सिटी, टाटीबंध को भनपुरी समेत कई प्रमुख इलाकों को जोड़ती है। लाइव – बुधवार रात10:00 बजे 4 पोल पर रोशनी, अंधेरे में चलते मिले लोग दैनिक भास्कर टीम ने लगातार तीन दिनों तक रात में रिंग रोड नंबर 2 में पहुंचकर लाइटों की जांच की। बुधवार को रात 10 बजे भास्कर टीम टाटीबंध चौक से भनपुरी की ओर निकली। पूरी सड़क में अभी 236 खंभे लगे हैं। इनमें 4 खंभों की ही लाइटें जल रही थी। इनमें भी 2 उरला और हीरापुर चौक के लोमास्ट-हाइमास्ट लाइटें थी। इसके अलावा टाटीबंध से थोड़ी दूर पर हीरापुर के पास बन रहे एक ओवरब्रिज के पास लगे खंभे की दोनों लाइटें जल रही थी। इस हिस्से को पार करते ही भनपुरी जाते तक 232 खंभों की 464 लाइटें बंद थी। सड़क पर केवल गाड़ियों की ही लाइट दिखाई दे रही थी। 8 किमी की इस सड़क पर अभी 3 ओवरब्रिज का निर्माण और होना है। इसकी वजह से 2 चौक में बीच की सड़क को बीच से घेरकर सर्विस रोड में बदल दिया गया है। इस सड़क पर लाइट तक नहीं लगाई गई है। अंधेरे में ही कुछ रास्तों को बेरीकेड लगाकर डायवर्ट कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर खड़ी ट्रकें भी रोजाना हादसे का कारण बन रही हैं। ट्रकों के पीछे रेडियम और लाइट न होने से रोजाना यहां हादसे हो ही रहे हैं। तीन ओवरब्रिज बनने हैं कब तक बनेंगे तय नहीं
रिंग रोड-2 की दोनों तरफ बसावट के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी हैं। इस सड़क पर भनपुरी चौक जहां से वाहन टाटीबंध की ओर टर्निंग लेते हैं, वहां से हीरापुर चौक तक 3 ओवरब्रिज बनाने का प्लान है। पहला ओवरब्रिज बंगाली होटल के सामने बनेगा। अफसरों को दावा सख्ती के साथ एफआईआर भी
रिंग रोड-2 को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी अभी गाड़ियां रोड पर ही खड़ी होने की शिकायत मिलती है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे। किसी को भी नियम तोड़ने नहीं दिया जाएगा। – सतीश ठाकुर, एसीपी, ट्रैफिक कोताही नहीं होगी, जल्द बनेगा
रिंग रोड-2 की लाइट इतनी बड़ी संख्या में बंद है तो यह गंभीर मामला है। अफसरों को भेजकर तत्काल इसकी जांच कराने कहा गया है। इसके साथ ही जो भी लाइट बंद हैं उसे चालू करवाएंगे। लोगों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। -वीके भतपहरी, ईएनसी लोनिवि, एडीसीपी ट्रैफिक



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.