Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका पहुंची रायपुर:वी. शांता कुमारी बोलीं: परिवार में मां की भूमिक सबसे अहम, 21 शाखाओं की हजारों महिलाएं हुईं जुटी
Breaking News

राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका पहुंची रायपुर:वी. शांता कुमारी बोलीं: परिवार में मां की भूमिक सबसे अहम, 21 शाखाओं की हजारों महिलाएं हुईं जुटी

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000910906 1776075832
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000910906 1776075832
राष्ट्र सेविका समिति का बड़ा कार्यक्रम रायपुर में उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित हुआ। इसमें हजारों महिलाओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती का प्रभावशाली नजारा पेश किया। रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से 21 शाखाएं एक ही जगह पर एकत्रित हुईं। मां की भूमिका सिर्फ जन्म तक सीमित नहीं समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांता कुमारी ने मां की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मां होना सिर्फ बच्चे को जन्म देना नहीं है, बल्कि उसे अच्छे संस्कार देना, उसकी देखभाल करना और सही रास्ता दिखाना भी है। उन्होंने कहा कि एक मां अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज और देश के भविष्य को भी आकार देती है। इसी वजह से हमारे यहां मां को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। हर महिला में समाज को जोड़ने की ताकत वी. शांता कुमारी ने कहा कि आज के समय में मां की भूमिका को छोटे दायरे में समझा जा रहा है, जबकि हर महिला में समाज को जोड़ने, आपसी मेल बढ़ाने और देश के प्रति भावना जगाने की ताकत होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं खुद जागरूक और संगठित रहें। 21 शाखाएं एक साथ, अनुशासन का शानदार नजारा कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से 21 शाखाएं एक ही जगह पर एकत्रित हुईं। हजारों महिलाओं ने एक साथ बैठकर और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेकर अनुशासन और एकता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं तक सबकी भागीदारी
कार्यक्रम में छोटी बच्चियों, युवतियों और घर संभालने वाली महिलाओं तक—हर उम्र की भागीदारी देखने को मिली। इससे साफ है कि समिति का काम समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
समाज की समस्याओं का हल मां को मजबूत बनाना वी. शांता कुमारी ने कहा कि आज समाज कई समस्याओं से जूझ रहा है—संस्कारों की कमी, परिवारों में बदलाव और लोगों के बीच दूरी। इन सबका समाधान मां को मजबूत बनाने में ही है। उन्होंने कहा कि अगर मां जागरूक होगी, तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होगा तो समाज और देश भी मजबूत होंगे। नियमित जुड़ने की अपील
वी. शांता कुमारी ने महिलाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों से जुड़ें और समाज में अच्छा बदलाव लाने का काम करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 382
Views Last 7 days : 3792
Views Last 30 days : 11597
Total views : 106597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.