![]()
छत्तीसगढ़ में रायपुर ACB की टीम ने RTO के क्लर्क को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगा था। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत ACB रायपुर से की थी। ACB की टीम ने शुक्रवार को RTO दफ्तर में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन के रूप में हुई है। वह फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने इस काम के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत जब आरोपी 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
<
