Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में 9 लाख कैश के साथ सट्टा गैंग पकड़ाया:हिस्ट्रीशीटर मंजीत समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन साइट-पट्टी दोनों से लगवा रहे थे दांव; खिलाड़ियों को बेचते थे आईडी
Breaking News

रायपुर में 9 लाख कैश के साथ सट्टा गैंग पकड़ाया:हिस्ट्रीशीटर मंजीत समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन साइट-पट्टी दोनों से लगवा रहे थे दांव; खिलाड़ियों को बेचते थे आईडी

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 10t203422476 1775834150
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 10t203422476 1775834150
राजधानी रायपुर में अवैध सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सट्टा संचालित करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.05 लाख रुपए नगद समेत करीब 13 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। कार्रवाई के बाद सट्टा नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। आरोपियों का नाम गुढ़ियारी निवासी राजा साहू, अभय साहू, खमतराई निवासी मंजीत सिंह, आजाद चौक निवासी रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और पुरानी बस्ती निवासी आकाश सिन्हा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रायपुर कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया, कि पुलिस को 10 अप्रैल को सूचना मिली थी कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर रेड मारी गई। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से राजा साहू और अभय साहू को पकड़ा। उनके मोबाइल की जांच में सामने आया कि वे ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के मास्टर आईडी के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपी खिलाड़ियों को आईडी उपलब्ध कराते थे और कमीशन के तौर पर मोटी रकम वसूलते थे। साथ ही मोबाइल कॉल के जरिए भी क्रिकेट मैच में हार-जीत और सेशन पर दांव लगवाया जा रहा था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के लिए काम करते हैं। इसके बाद पुलिस ने अन्य ठिकानों पर दबिश दी, जहां हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह सहित रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। मंजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट समेत करीब दो दर्जन अपराध पहले से दर्ज हैं। ऑनलाइन साइट-पट्‌टी के माध्यम से चल रहा था सट्‌टा जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा साइट्स के अलावा “पट्टी” के माध्यम से भी सट्टा चला रहे थे। आरोपी रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा ऑफलाइन सट्टा संचालन में भी सक्रिय थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9,05,238 रुपए नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.