Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में 74 राइस मिलर्स को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी:कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी, 30 अप्रैल तक करना होगा चावल जमा
Breaking News

रायपुर में 74 राइस मिलर्स को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी:कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी, 30 अप्रैल तक करना होगा चावल जमा

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777140464 whatsapp image 2026 04 25 at 33018 pm 1 1777118865
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 25 at 33018 pm 1 1777118865
रायपुर में कस्टम मिलिंग में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने कलेक्ट्रेट में राइस मिलर्स की बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत चावल जमा करने की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि कई राइस मिलर्स ने भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में तय मात्रा में कस्टम मिलिंग चावल जमा नहीं किया है। इस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 74 राइस मिलर्स को ब्लैकलिस्ट में डालने की चेतावनी दी है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय अपर कलेक्टर ने कहा कि शासन ने चावल जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की है। इस समय सीमा तक चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुबंध के अनुसार धान उठाव के अनुपात में चावल जमा नहीं करना नियमों का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय है। एफआईआर भी होगी दर्ज बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सूची में शामिल ऐसे 10 राइस मिल, जिन पर सबसे ज्यादा चावल जमा करना बाकी है, मौके पर जाकर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। अगर जांच में धान की कमी पाई जाती है, तो संबंधित मिलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि 30 अप्रैल तक चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स से 1 मई 2026 से बैंक गारंटी के जरिए राशि की वसूली की जाए। बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा सहित खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074957
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2683
Views Last 30 days : 9103
Total views : 103045
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.