Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में हाइवा-ट्रक की टक्कर…3 की मौत:2 किमी तक सुनाई दी टक्कर की गूंज, केबिन में फंसे रहे लोग, JCB से निकाला गया
Breaking News

रायपुर में हाइवा-ट्रक की टक्कर…3 की मौत:2 किमी तक सुनाई दी टक्कर की गूंज, केबिन में फंसे रहे लोग, JCB से निकाला गया

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 15 1776153931
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 15 1776153931
छत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा में सोमवार देर रात रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना अभनपुर थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, पिपरौद-बजरंगपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रात करीब 1:30 बजे रेत से लदी हाइवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। देखिए तस्वीरें… जेसीबी से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। धमतरी के रहने वाले हैं मृतक मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा बताया जा रहा है कि, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जिस कारण टक्कर इतनी भीषण हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसे बाद में पुलिस ने क्लियर किया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही ही हादसे की वजह मानी जा रही है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है। ………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 मौतें: 9 घायल, जगदलपुर में कार ने दंपती को रौंदा, धमतरी में 4 की गई जान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। धमतरी जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं जगदलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076389
Views Today : 224
Views Last 7 days : 3634
Views Last 30 days : 11439
Total views : 106439
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.