Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में स्टूडेंट से लूट के आरोपी अरेस्ट:गुरुद्वारे के पास चाकू मारकर मोबाइल और चांदी की चेन लूटी, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार
Breaking News

रायपुर में स्टूडेंट से लूट के आरोपी अरेस्ट:गुरुद्वारे के पास चाकू मारकर मोबाइल और चांदी की चेन लूटी, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1 1777214406
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1 1777214406
राजधानी रायपुर में डी-फार्मा के छात्र और उसके दोस्त से लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर और दो नाबालिग शामिल थे। आरोपियों ने छात्र और उसके दोस्त को रोककर उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला भी किया। इसके बाद उन्होंने चांदी की चेन, आधार कार्ड और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।पीड़ितों के नाम सुजल लेदर और वैभव यादव बताए गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी का नाम आकाश यादव है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुजल लदेर ने आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह शिवानंद नगर में रहता है और डी-फार्मा की पढ़ाई करता है। 25 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त वैभव यादव के साथ चंगोराभाठा से स्कूटी (CG 04 PW 996) से घर लौट रहा था। रात करीब 2:40 बजे दोनों कुकुरबेड़ा गुरुद्वारा के पीछे रिंग रोड पर पहुंचे। रास्ता समझ नहीं आने पर वे मोबाइल में मैप देख रहे थे। इसी दौरान तीन युवक सामने आए और स्कूटी रुकवाकर चाकू दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। एक आरोपी ने वैभव यादव की बाईं जांघ में चाकू मार दिया, जबकि दूसरे ने सुजल के गले से 2500 रुपए की चांदी की चेन लूट ली। आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी एक-दूसरे को ‘चीकू’, ‘भोलू’ और ‘आकाश’ नाम से पुकार रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 309(6) BNS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी पीड़ितों की शिकायत पर DCP वेस्ट संदीप पटेल के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक आरोपी की पहचान आकाश नायक उर्फ जेडी के रूप में हुई, जो सरस्वती नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ वारदात करना कबूल लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, आधार कार्ड और बटनदार चाकू जब्त किया गया। आकाश नायक के खिलाफ पहले से आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.