![]()
सावित्रीबाई फुले शिक्षक महासंघ का छत्तीसगढ़ में पहला राज्य स्तरीय कार्यक्रम 29 अप्रैल को रायपुर के वृंदावन हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता इस हुजूर अपनी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महापौर मीनल चौबे ने की। इस अवसर पर नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉ. मनीष वत्स, विष्णु दत्त बघेल और रुचि वर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया और साथ ही लोकेश कुमार वर्मा एवं भारती वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “प्रेरणा की ज्योति” का विमोचन भी किया गया। आयोजन के दौरान प्रदेशभर से आए शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें धमतरी जिले की शिक्षिकाओं को भी मंच पर विशेष सम्मान मिला। महिला शिक्षकों की थी भागीदारी प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्यपाल पुरस्कार के लिए नामांकित शिक्षिका आरती शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला शिक्षकों की भागीदारी, नवाचार और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर बना। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों को नई प्रेरणा मिलती है और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम का सफल संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
<
