![]()
मरवाही वन परिक्षेत्र के घुसरिया जंगल में एक बार फिर हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रविवार शाम को हाथी को घुसरिया जंगल क्षेत्र में विचरण करते देखा गया, जिसके बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार, हाथी ने घिनौची क्षेत्र में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही, कुछ ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली है। फिलहाल हाथी जंगल क्षेत्र में ही मौजूद है। वन विभाग लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल जाने से रोका हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और विशेष रूप से तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में न जाने की अपील की गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे हाथी के नजदीक जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हाथी से संबंधित किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने को कहा गया है।
<
