Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में विधायक पुरंदर मिश्रा से 10,000 रुपए ऐंठे, नितिन नवीन का PA बनकर किया फोन
Breaking News

रायपुर में विधायक पुरंदर मिश्रा से 10,000 रुपए ऐंठे, नितिन नवीन का PA बनकर किया फोन

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 05 2026 bjp mla raipur cyber crime
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में साइबर ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 09:22:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 09:22:42 AM (IST)

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर ठगी: रायपुर में विधायक पुरंदर मिश्रा से 10,000 रुपए ऐंठे, नितिन नवीन का PA बनकर किया फोन
रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा साइबर ठगी के शिकार

HighLights

  1. आरोपी ने खुद को नितिन नवीन का पीए बताया
  2. डीजल के नाम पर मांगे गए 10 हजार रुपए
  3. सेवक नारायण मिश्रा ने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी नितिन नवीन के नाम का इस्तेमाल कर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने खुद को नितिन नवीन का निजी सहायक बताते हुए विधायक से पैसों की मांग की और 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीजल डलवाने के नाम पर मांगी रकम

पुलिस के अनुसार आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन किया और खुद को भाजपा नेता नितिन नवीन का पीए बताया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वाहन में तत्काल डीजल डलवाने की जरूरत है और इसके लिए पैसों की आवश्यकता है। राजनीतिक पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने विधायक को विश्वास में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाई। पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए खाते में डलवाए गए। विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सेवक ने बताए गए बैंक खाते में कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

दोबारा मांग पर हुआ शक

कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। लगातार रकम मांगने और बातचीत में संदिग्धता महसूस होने पर मामले की जांच की गई। जांच में पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी तरीके से खुद को भाजपा नेता का निजी सहायक बताकर ठगी कर रहा था। इसके बाद नारायण मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

साइबर टीम खंगाल रही बैंकिंग ट्रेल

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच की साइबर टीम आरोपी की लोकेशन और बैंकिंग ट्रेल खंगालने में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुबई से लाया सोना, बहन के पास सुरक्षित रखवाया, पर बेइमानी साबित नहीं हुई, याचिका खारिज

May 27, 2026

समान गवाह और आरोप होने पर विभागीय जांच और क्रिमिनल केस एक साथ नहीं चलेंगे

May 27, 2026

किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत; सिम्स में बढ़ीं डायलिसिस मशीनें, अब गंभीर रोगियों को महानगरों से मिली मुक्ति

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072091
Views Today : 32
Views Last 7 days : 1844
Views Last 30 days : 5006
Total views : 94837
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.