Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में राजस्थान के 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार:बस स्टैंड पर ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
Breaking News

रायपुर में राजस्थान के 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार:बस स्टैंड पर ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779517396 image 2026 05 22t190455604 1779462625
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 22t190455604 1779462625
रायपुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाठागांव बस स्टैंड इलाके में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 8.122 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के टोंक निवासी दिलशेर खान (39) और कसीम अली (27) शामिल है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, 21 मई 2026 को टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड स्थित शुलभ शौचालय के पास दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं और मादक पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग पैकेटों में कुल 8.122 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिलशेर खान (39) और कसीम अली (27) निवासी पुरानी टोंक, जिला टोंक राजस्थान बताया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसीपी की निगरानी में कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम संदीप कुमार पटेल के निर्देश और एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। वहीं एसीपी टिकरापारा नवनीत पाटिल की निगरानी में टिकरापारा पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, राजधानी में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और बाहरी राज्यों से आने वाले तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सेंट-जेवियर्स स्कूल के सामने संचालित यूनिफॉर्म दुकान सील:बिलासपुर में इसी दुकान से ड्रेस-किताबें खरीदने बनाया दबाव, छापे के बाद एक्शन,जिले में ऐसे दर्जनों स्कूल

May 23, 2026

सरकारी केंद्रों में 80 प्रतिशत एंटी-रेबीज वैक्सीन की कमी:रेबीज का पहला डोज लगाने के बाद दूसरा नहीं लगाते, अधूरे इलाज से संक्रमण का खतरा

May 23, 2026

स्वास्थ्य भवन बदहाल:7 साल पुरानी बिल्डिंग 5 साल तक बंद रही, 2.5 करोड़ का कूलिंग सिस्टम फेल, 2 हजार अधिकारी-कर्मचारी समेत 5 हजार लोग रोज परेशान

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071676
Views Today : 157
Views Last 7 days : 2194
Views Last 30 days : 4765
Total views : 94099
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.