Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में मिशन उत्कर्ष 2.0 के लिए ट्रेनिंग:5 दिवसीय कार्यक्रम में टीचर के गुणवत्ता सुधार पर फोकस, नए ब्लूप्रिंट और प्रैक्टिकल एजुकेशन पर फोकस
Breaking News

रायपुर में मिशन उत्कर्ष 2.0 के लिए ट्रेनिंग:5 दिवसीय कार्यक्रम में टीचर के गुणवत्ता सुधार पर फोकस, नए ब्लूप्रिंट और प्रैक्टिकल एजुकेशन पर फोकस

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 17 at 80415 pm 1776673344
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 17 at 80415 pm 1776673344
रायपुर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘मिशन उत्कर्ष 2.0’ के तहत 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। जिसका आज चौथा दिन है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में संचालित इस पहल का लक्ष्य शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करना और शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाना है। सत्र 2025-26 में ‘मिशन उत्कर्ष’ की सफलता के बाद अब सत्र 2026-27 के लिए इसके उन्नत संस्करण ‘मिशन उत्कर्ष 2.0’ को लागू किया गया है। 10 अप्रैल को रेडक्रॉस भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर की अध्यक्षता में इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 से 21 अप्रैल तक हाई स्कूल स्तर के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जेआर दानी कन्या शाला, रायपुर में शुरू हुए इस प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और गणित विषयों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। शिक्षकों को नये ब्लूप्रिंट सीखाना जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन ब्लूप्रिंट की समझ देना है। उन्होंने ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र निर्माण, जटिल विषयों को सरल तरीके से समझाने और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने पर जोर दिया। साथ ही डीपीसी अरुण शर्मा और नोडल अधिकारी निशा शर्मा ने भी शिक्षण को व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाने पर बल दिया। शिक्षकों की शत-प्रतिशत हो रही उपस्थिति प्रशिक्षण में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो रही। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ऑडियो-वीडियो, पीपीटी और नवाचारपूर्ण तरीकों के माध्यम से विषयवार प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Employees will only visit your home after May 1st. Avoid cyber fraud; do not share bank account, ATM card, or financial transaction information.

April 20, 2026

अवैध खनन, भण्डारण में लगे लोगों में हड़कंप:देवखोल और भालूमाड़ा में कोयले की सुरंगें ब्लास्ट कर बंद करने की तैयारी

April 20, 2026

रायगढ़ में गांजा तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार:60 KG गांजा के साथ 20 लाख की संपत्ति जब्त, ओड़िसा से कार की डिक्की में गांजा लेकर आ रहे थे

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068065
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4142
Total views : 89018
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.