Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में गांजा तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार:60 KG गांजा के साथ 20 लाख की संपत्ति जब्त, ओड़िसा से कार की डिक्की में गांजा लेकर आ रहे थे
Breaking News

रायगढ़ में गांजा तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार:60 KG गांजा के साथ 20 लाख की संपत्ति जब्त, ओड़िसा से कार की डिक्की में गांजा लेकर आ रहे थे

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gaanja taskari odi 1 1776678240
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gaanja taskari odi 1 1776678240
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ओड़िसा से गांजा की तस्करी कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। कार कर डिक्की में 9 पैकेट गांजा लाया जा रहा था। तभी मेन रोड पर नाकेबंदी कर पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि ओड़िशा के बिलाईमुंडा की ओर से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर धौराभांठा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोहन लाल सिदार 40 साल निवासी रायपारा थाना तमनार और विनोद प्रधान 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार बताया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की, जहां डिक्की में रखे 9 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का तौल कराने पर कुल 60 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 14 हजार 750 रुपये आंकी गई। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पूरे मामले में वाहन समेत कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
फरार आरोपी की तालाश जारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओड़िशा के कमल मेहर से संपर्क कर उससे गांजा लेकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में फरार आरोपी कमल मेहर की तालाश की जा रही है।
सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
इस संबंध में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगतार कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

The picture changed not with the stick, but with dialogue.

April 20, 2026

महासमुंद में 47 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक की सीट के नीचे चेंबर में छिपाकर तस्करी, 59.51 लाख की संपत्ति जब्त

April 20, 2026

रणनीति:छत्तीसगढ़ मॉडल से बंगाल में हो रही ममता की घेराबंदी पखांजूर के बंगाली बने भाजपा के ‘डिजिटल हथियार’

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068073
Views Today : 110
Views Last 7 days : 1054
Views Last 30 days : 4150
Total views : 89026
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.