Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में मामूली बात पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
Breaking News

रायपुर में मामूली बात पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

By adminOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 10 2025 raipur suicide
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Raiur Suicide: रायपुर में घर में विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 26 वर्षीय मंजूषा गोस्वामी ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसमें उसने अपने पति और ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Deepak Shukla

Publish Date: Thu, 23 Oct 2025 07:48:32 PM (IST)

Updated Date: Thu, 23 Oct 2025 07:48:32 PM (IST)

रायपुर में मामूली बात पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
रायपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

HighLights

  1. टीवी बंद करने की बात पर विवाद
  2. महिला ने फांसी लगाकर दी जान
  3. ब्लेड से काटी हाथ की नस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में घर में विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 26 वर्षीय मंजूषा गोस्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसमें उसने अपने पति और ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरा विवाद टीवी बंद करने और रिमोट छीनने को लेकर शुरू हुआ था।

जानकारी के अनुसार, मंजूषा गोस्वामी की शादी जनवरी 2025 में आशीष उर्फ पूर्वेंद्र पूरी गोस्वामी से हुई थी। शादी को अभी केवल 10 महीने ही हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम घर में टीवी बंद करने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने कमरे में पहले महिला को थप्पड़ मारा इसके बाद दोनों नीचे के कमरे में आ गए। इस बीच विवाद के दौरान मंजूषा ने गुस्से में आकर पति को सास-ससुर के सामने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। हालांकि मंजूषा के जारी वीडियो में उसने पति को मारने से साफ तौर पर इनकार किया है।

ब्लेड से काटी हाथ की नस

जानकारी के अनुसार कमरे में जाकर मंजूषा ने पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस काटी और फिर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। स्वजन बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि मंजूषा का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को जांच के लिए पहुंची।

मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो बरामद कर लिया गया है, जिसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी। मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर अपनी बेटी की मौत के लिए पति और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है और न्याय की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग प्राचार्यों की दो दिवसीय वर्कशॉप:टीम वर्क, परीक्षा परिणाम सुधार पर चर्चा, प्राचार्यों को नए तरीके अपनाने के निर्देश

April 30, 2026

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

April 30, 2026

दुर्ग में बिल्डर चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED रेड:ऑफिस में वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रहे अधिकारी, भारतमाला-घोटाले से भी जुड़ा मामला

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069271
Views Today : 84
Views Last 7 days : 938
Views Last 30 days : 4043
Total views : 90272
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.