![]()
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक महिला आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में हडकंप मचा हुआ है। मृतिका की शिनाख्त पूजा कुशवाहा के रुप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आजाद चौक पुलिस के अनुसार शनिवार रात साढ़े आठ बजे आरक्षक द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी मिली थी। आरक्षक पूजा कुशवाहा अपने घर में अकेले रहती थी। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला है। मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है। मामले में एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सभी बिंदुओं को ध्यान में रखक जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
