Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में बंदूक-चाकू की नोक पर लूट:कल्लू गैरेज के पास आदतन अपराधी ने साथियों के साथ मिलकर की वारदात, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
Breaking News

रायपुर में बंदूक-चाकू की नोक पर लूट:कल्लू गैरेज के पास आदतन अपराधी ने साथियों के साथ मिलकर की वारदात, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5nvapj 1778584729
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5nvapj 1778584729
रायपुर में देर रात बंदूक और चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। मौदहापारा थाना क्षेत्र में फल बेचकर घर लौट रहे युवक को उसके ही परिचित ने तीन साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने युवक को सुनसान गली में ले जाकर मारपीट की और 36 हजार 600 रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी शेख शाहिल बाम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है। सोमवार रात करीब 10:20 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर दिनभर की कमाई लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तालाबपार स्थित महतो गैरेज के पास फिरोज कबाड़ी गली में उसका सामना पिता के पुराने परिचित राजा बैझड़ से हुआ। राजा अपने तीन साथियों के साथ बाइक और एक्टिवा में वहां पहुंचा था। बताया जा रहा है कि राजा बैझड़ ने शाहिल को अल्ताफ नाम के व्यक्ति का घर पूछने के बहाने रोका। परिचित होने की वजह से शाहिल को किसी तरह का शक नहीं हुआ और वह उनके साथ गली की तरफ चला गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया। एक युवक ने पीछे से गला पकड़ लिया, जबकि बाकी आरोपियों ने उसके हाथ दबोच लिए। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर उसकी जेब में रखे 36,600 रुपए छीन लिए। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह खुद को संभाला और पहले परिचितों, फिर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौदहापारा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
तीन आरोपियों पर केस दर्ज पुलिस ने आरोपी राजा बैझड़ और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आदतन अपराधी है आरोपी पुलिस की जांच में सामने आया है,कि जिस व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है, वो आदतन आरोपी है। लूट की वारदात से पहले भी आरोपी के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में दो सड़क हादसे, चार लोग घायल:दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, बायपास पर आयसर वाहन पलटा, घायल अस्पताल में भर्ती

May 12, 2026

अबूझमाड़ में नक्सलियों का छिपाया 1 करोड़ कैश मिला:जंगल में बनाया था सीक्रेट डंप, सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला, हथियार भी मिले

May 12, 2026

बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव:कांग्रेस से आजम, अब्दुल, जयपाल, BJP मधुसूदन, संध्या या राजेश को बना सकती है प्रत्याशी, 18 तक जमा होंगे नामांकन-पत्र

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070147
Views Today : 133
Views Last 7 days : 608
Views Last 30 days : 3419
Total views : 91252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.