Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव:कांग्रेस से आजम, अब्दुल, जयपाल, BJP मधुसूदन, संध्या या राजेश को बना सकती है प्रत्याशी, 18 तक जमा होंगे नामांकन-पत्र
Breaking News

बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव:कांग्रेस से आजम, अब्दुल, जयपाल, BJP मधुसूदन, संध्या या राजेश को बना सकती है प्रत्याशी, 18 तक जमा होंगे नामांकन-पत्र

By adminMay 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
44412815101111111110191010101010101001010101011011 1778533569
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



44412815101111111110191010101010101001010101011011 1778533569
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक जून को होने वाले वोटिंग से पहले 18 मई तक नामांकन दाखिल होंगे। 21 मई को नाम वापसी और मतदान के बाद 4 जून को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में भाजपा-कांग्रेस की राजनीति गरमाने लगी है। वहीं, प्रत्याशी चयन को लेकर भी मंथन अंतिम दौर पर है। माना जा रहा है कि कांग्रेस जाति समीकरण पर दांव खेलते हुए आजम खान, अब्दुल तस्लीम या फिर जयपाल निर्मलकर को प्रत्याशी बना सकती है। जबकि, भाजपा से मधुसूदन राव, संध्या चौधरी और राजेश रजक उम्मीदवार हो सकते हैं। उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। उन्होंने प्रत्याशी चयन के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में शहर के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, जो वार्ड के जमीनी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करेंगे। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि वे इस चुनाव को पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ लड़ेंगे। BJP में अमर की पसंद से तय होगा उम्मीदवार नगर निगम में भाजपा की शहर सरकार है। ऐसे में जाहिर है कि भाजपा इस वार्ड में पहली बार अपने प्रत्याशी को जिताने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि शहर सत्ता हाथ में होने की वजह से भाजपा को यहां जीत की उम्मीद है। इस वार्ड में शहर विधायक अमर अग्रवाल की पसंद पर प्रत्याशी तय होगा। हालांकि, संगठन में पिछली बार के पार्षद प्रत्याशी मधुसूदन राव, राजेश रजक के साथ ही संध्या चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने की सुगबुगाहट चल रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी चयन समिति की बैठक में आए तीन नाम
वहीं, कांग्रेस में सोमवार को प्रत्याशी चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें वार्ड के सक्रिय तीन नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। वार्ड में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। यह वार्ड वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार के नाम से जाना जाता है। यही वजह है कि उनके निधन के बाद कांग्रेस ने उनके भाई शेख असलम को प्रत्याशी बनाया था, जिन्होंने जीत भी हासिल की। अब उनके निधन के बाद कांग्रेस फिर से शेख गफ्फार के परिवार के सदस्य को प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है। समिति की पहली बैठक में आजम खान, अब्दुल तस्लीम और जयपाल निर्मलकर के नाम पर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी तय करेगी प्रत्याशी 11 सदस्यीय कमेटी में कांग्रेस में सक्रिय इंग्रीड मैक्लाउड, पूर्व महापौर राजेश पांडेय, रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह और तजम्मुल हक शामिल हैं। कहा जा रहा है कि कमेटी के सदस्य स्थानीय लोगों से रायशुमारी कर उम्मीदवार का लिस्ट बनाएगी, जिसके बाद कमेटी से तय नाम का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। उम्मीदवार का नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ही फाइनल करेगी। नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 18 मई तक जमा होंगे नामांकन तारबाहर वार्ड में होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 18 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। शहर में ईवीएम, गांव में बैलेट पेपर से मतदान उपचुनाव के तहत मानिकपुर क्षेत्र में सरपंच पद के लिए भी मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा मस्तूरी, कोटा और बिल्हा विकासखंडों में कुल 13 पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। शहरी क्षेत्र में मतदान ईवीएम से होगा, जबकि ग्रामीण इलाकों में बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मतदान केंद्रों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। साथ ही आचार संहिता के प्रभावी पालन पर भी प्रशासन जोर दे रहा है। कांग्रेस का गढ़ रहा है वार्ड यह वार्ड 1984 में नगर निगम बनने के बाद से लगातार कांग्रेस का अभेद्य गढ़ रहा है। यह सीट पिछले साल वार्ड पार्षद शेख असलम के निधन के कारण खाली हुई है। शेख असलम 2019 में तत्कालीन पार्षद और बीडीए के पूर्व अध्यक्ष शेख गफ्फार के निधन के बाद हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भाजपा के राजेश रजक को हराकर यह सीट जीती थी। दूसरी बार उन्होंने भाजपा के वी. मधुसूदन को भी हराया था। हालांकि, बीमारी के कारण उनका अचानक निधन हो गया, जिससे यह सीट फिर से खाली हो गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क हादसे में घायल युवक को एसपी ने पहुंचाया अस्पताल

May 14, 2026

Raipur Exam Centre CAPFs, SSF, Assam Rifles GD Constable Recruitment

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070420
Views Today : 192
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 3643
Total views : 91754
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.