![]()
राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपए की ठगी कर ली। कहीं लोन दिलाने का झांसा दिया गया, तो कहीं क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर रकम उड़ा ली गई। वहीं एक अन्य मामले में बीमा पॉलिसी अपडेट और कंज्यूमर कोर्ट की फर्जी कार्रवाई का हवाला देकर खाते से पैसे निकाल लिए गए। तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों की पहचान विशाल गुप्ता, सूबेदार हरिश्चंद्र सिंह और अमलीडीह निवासी जयकुमार वाधवानी के रूप में हुई है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है। तस्वीरों को अश्लील बनाया, वायरल करने की धमकी रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों के अनुसार पहला मामला टिकरापारा इलाके का है। यहां प्राइवेट नौकरी करने वाले विशाल गुप्ता ने 10 मार्च 2026 को 10 हजार रुपए के ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। ठगों ने 40 हजार रुपए का लोन मंजूर होने का झांसा देकर उनके मोबाइल का डेटा हैक कर लिया। इसके बाद उनकी निजी तस्वीरों को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए करीब 6 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। सूबेदार को महिला ठग ने ठगा दूसरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आर्मी में पदस्थ सूबेदार हरिश्चंद्र सिंह को 17 अप्रैल को एक महिला का कॉल आया। महिला ने खुद को एक्सिस बैंक की कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने की बात कही। उसने सूबेदार को एक फर्जी वेबसाइट खुलवाकर उस पर कार्ड की डिटेल भरने को कहा। जैसे ही उन्होंने जानकारी दर्ज की, कुछ ही देर में उनके खाते से 1 लाख 99 हजार 996 रुपए निकल गए। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। प्लॉन लॉस में घाटा होने का झांसा देकर ठगी वहीं तीसरा मामला न्यू राजेंद्र नगर का है। फल कारोबारी अमलीडीह निवासी जयकुमार वाधवानी को ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का प्लान लॉस में जाने का झांसा देकर पहले कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। फिर नई पॉलिसी और “फ्रीजिंग कोड” के नाम पर लिंक भेजकर 55 हजार रुपए खाते से उड़ा लिए गए।
<
