Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड:घर में लगााई फांसी, पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई, मारपीट करते थे
Breaking News

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड:घर में लगााई फांसी, पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई, मारपीट करते थे

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 3 1777274125
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 3 1777274125
रायपुर में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और उससे मारपीट भी की जाती थी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिजनों ने सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पत्नी से हुआ था विवाद पुलिस अधिकारियों के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। अविभाजित मध्यप्रदेश में भी रह चुके हैं मंत्री जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक बने थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई हमारी शादी 2017 में हुई थी। जब शादी हुई तो मुझे पहली शादी के बारे कुछ भी नहीं बताया गया था। साथ रहने के बाद इस बारे पता चला। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। पति और मेरे बीच ट्रेडिंग को लेकर विवाद चल रहा था। एक साल पहले 13 लाख रुपए डूब गए थे। एक महीने पहले ही उन्होंने दोबारा ट्रेडिंग शुरू किया था, जिसका मैंने विरोध किया था। इसी बात को लेकर मारपीट भी करते थे, जिसके कारण 15 अप्रैल से मायके में थी। भाई ने भी धोखे से मकान और जमीन हड़प ली है, जिसका केस भी चल रहा है। बाद में वह मामला सेटलमेंट हो गया। ससुर के मेरे पर घर से भागने का आरोप लगाया है, जो कि पूरी तरह झूठ है। मैं अपने मायके में थी और न मैंने उनका पैसा खाया। उन्होंने पूरा पैसा ट्रेडिंग में उड़ाया है। थोड़े-बहुत जो पैसे बचे थे मैंने रखा है, ताकि उसे भी ट्रेंडिग में न लगाए।

…………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कांग्रेस नेता के बेटे के सिर-सीने में मारी गोली, मौत: जांजगीर में 3 नकाबपोशों ने घर में घुसकर फायरिंग की; छोटे भाई को भी लगी बुलेट छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मर्डर के बाद आरोपी मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली के लोरमी में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश:लोगों को राहत, 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल, ठीक करने में लगा बिजली विभाग

April 27, 2026

जशपुर में लूट-हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर वारदात, 18 हजार नकदी, बाइक बरामद; 2 साथी फरार

April 27, 2026

चिता की चिंगारी से घर जला, तीन ने जान बचाई:कोरबा के पचरा गांव में लाखों का सामान राख

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068957
Views Today : 112
Views Last 7 days : 1027
Views Last 30 days : 4141
Total views : 89943
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.