Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला, 1 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
Breaking News

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला, 1 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

By adminOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 10 2025 raipur knife attack 20251027 16745
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में मजदूर के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 1 आरोपी नाबालिग है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण मजदूर पर जानलेवा हमला किया था।

By Deepak Shukla

Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 04:04:36 PM (IST)

Updated Date: Mon, 27 Oct 2025 04:10:00 PM (IST)

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला, 1 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
मजदूर पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर पर जानलेवा हमला
  2. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  3. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में शनिवार शाम मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में गोपाल निर्मलकर नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी गोपाल निर्मलकर का तीन माह पहले मोहल्ले में किराए से रहने वाले जय नेताम नाम के युवक से विवाद हुआ था। रक्षाबंधन के दूसरे दिन जय नेताम अपने साथियों के साथ गोपाल के घर पहुंचा था और दरवाजा नहीं खोलने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।

शनिवार शाम करीब पांच बजे गोपाल कपूर होटल के पास स्कूटी पर बैठा था, तभी सफेद रंग की एक कार में जय नेताम अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीन युवक कार से उतरकर चाकू लेकर गोपाल पर टूट पड़े। एक आरोपी ने गोपाल के पेट पर वार करने की कोशिश की, लेकिन वह स्कूटी से उतरकर पलट गया, जिससे चाकू उसके दाहिने जांघ में लगा और वह लहूलुहान हो गया।

यह भी पढ़ें- CG News: मुंबई से गिरफ्तार हुआ साइबर ठगों का गैंग, 50 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा

गोपाल किसी तरह भागते हुए पास ही स्थित राहूल ध्रुव के घर पहुंचा और दरवाजा बंद करने को कहा। तब आरोपी कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल पंडरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मनेन्द्रगढ़ की हसिया नदी दूषित, सीवेज का पानी मिल रहा:सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना अधर में, नदी नाले में तब्दील

May 6, 2026

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

परिजन बोले-पैर के ऑपरेशन के समय नस काटने से मौत:कहा- सिम्स में सीनियर की जगह जूनियर डॉक्टरों ने किया सर्जरी; घेरा कलेक्ट्रेट

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.