Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में LPG स्टॉक 2 दिन का, पेट्रोल-डीजल भी सीमित:जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, आपूर्ति सामान्य रखने के प्रयास
Breaking News

कोरबा में LPG स्टॉक 2 दिन का, पेट्रोल-डीजल भी सीमित:जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, आपूर्ति सामान्य रखने के प्रयास

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fab0c255 95d8 4d7b 9b26 cdcd5c58e4a3 1778846463988
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fab0c255 95d8 4d7b 9b26 cdcd5c58e4a3 1778846463988
कोरबा जिले में एलपीजी (LPG) सिलेंडर का स्टॉक केवल दो दिन के लिए बचा है, जबकि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी सीमित है। जिला प्रशासन ने 14 मई 2026 तक की स्थिति जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में बुकिंग न करें। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 28 एलपीजी वितरक हैं जिनसे 3,14,891 उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें 1,74,527 पीएमयूवाई (PMUY) और 1,40,364 गैर-पीएमयूवाई (NON PMUY) उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल 4,222 सिलेंडर का ओपनिंग स्टॉक था, जिसमें से दिनभर में 2,449 सिलेंडर बेचे गए और 4,103 नए सिलेंडर प्राप्त हुए। वर्तमान में 5,876 सिलेंडर शेष हैं, जबकि 8,142 रिफिल बुकिंग लंबित हैं। दैनिक खपत के हिसाब से यह स्टॉक सिर्फ 2 दिन के लिए पर्याप्त है। आईओसी (IOC) के पास 1.2 दिन, बीपीसी (BPC) के पास 3.2 दिन और एचपीसी (HPC) के पास 2.3 दिन का स्टॉक बचा है। 43% पेट्रोल और 29% डीजल स्टॉक उपलब्ध पेट्रोल (MS) और डीजल (HSD) की बात करें तो जिले में कुल 104 रिटेल आउटलेट हैं। एमएस की कुल भंडारण क्षमता 2,085 किलोलीटर (KL) और एचएसडी की 3,537 किलोलीटर है। वर्तमान में एमएस का 913 किलोलीटर (43%) और एचएसडी का 1,057 किलोलीटर (29%) स्टॉक उपलब्ध है। मई 2026 में एमएस की दैनिक औसत खपत 186 किलोलीटर और एचएसडी की 523 किलोलीटर रही है। जिले के 2 पेट्रोल पंप (आईओसी का 1 और बीपीसी का 1) वर्तमान में सूखे हैं। आईओसी के लुइसिया फ्यूल्स, विनोद पेट्रोलियम, तुलसी पेट्रोलियम, मां शीला देवी फ्यूल्स केएसके, वी.एस. एनर्जी और कोरबा सर्विस स्टेशन में लेट इंडेंट, असामान्य ग्रोथ या लाइसेंस अपडेट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। बीपीसी के विद्या फ्यूल्स में वित्तीय समस्याएं हैं, जबकि एचपीसी में कोई समस्या नहीं बताई गई है। एलपीजी का स्टॉक सीमित होने और गर्मी के कारण पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ने से प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि मांग के अनुसार इंडेंट लगाए जा रहे हैं और लंबित बुकिंग को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 103 रुपए 25 पैसे और डीजल की कीमत 96 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में युवक की खून से सनी लाश मिली:सिर-कंधे और गर्दन में चोट के निशान, रात में घर से निकला और वापस नहीं लौटा

May 15, 2026

मुंगेली में "ऑपरेशन बाज" के तहत बड़ी कार्रवाई:10 जुआरी गिरफ्तार, खेत में खेल रहे थे जुआ, 18,500 रुपए नकद जब्त

May 15, 2026

सड़क हादसे में छात्र की मौके पर मौत:अहिवारा से भिलाई की ओर आ रहा था, ओवरटेक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070532
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1114
Views Last 30 days : 3730
Total views : 91901
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.