Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लूट और चैन स्नैचिंग पर पुलिस का लाइव एक्शन:सूचना मिलते ही पुलिस सड़कों पर पहुंची, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
Breaking News

लूट और चैन स्नैचिंग पर पुलिस का लाइव एक्शन:सूचना मिलते ही पुलिस सड़कों पर पहुंची, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
moc drirl 2 1778857008
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



moc drirl 2 1778857008
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लूटपाट और चैन स्नौचिंग जैसे मामले आए। जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया। दरअसल यह पुलिस का मॉक ड्रिल था, जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किया गया। जिले के रायगढ़ शहर, खरसिया और धरमजयगढ़ क्षेत्र में लूटपाट, चैन स्नैचिंग और संपत्ति संबंधी घटनाओं के बाद पुलिस रिस्पॉन्स, नाकेबंदी व्यवस्था और संदिग्धों की जांच को परखने के लिए लाइव मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस विशेष अभ्यास की खास बात यह रही कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गोपनीय तरीके से इसमें शामिल होकर मौके पर पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रिया, चेकिंग व्यवस्था और अपराधियों की धरपकड़ की रणनीति का निरीक्षण करते रहे। पहला मॉक ड्रिल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पर किया गया। जहां कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सिविल लाइन रोड पर एक महिला से चेन स्नैचिंग हुई है और बाइक सवार दो आरोपी सत्तीगुड़ी चौक की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल नाकेबंदी शुरू की। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास बैग लूट की दूसरी घटना का डेमो भी कराया गया। डेमो में शामिल संदिग्ध शहर भ्रमण के बाद ओड़िशा रोड की ओर भाग रहे थे, जिन्हें पहाड़ मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
लूटपाट की घटना का किया मॉक ड्रिल
दूसरा मॉक ड्रिल खरसिया थाना क्षेत्र में की गई। जहां कंट्रोल रूम से लूटपाट की सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना व चौकी स्तर पर तत्काल नाकेबंदी कर प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन जांच शुरू की गई। जहां एक संदिग्ध को चौकी खरसिया पुलिस ने रायगढ़ चैक पर पकड़ा, जबकि दूसरे संदिग्ध को मदनपुर चैक पर घेराबंदी कर दबोच लिया। तीसरा संदिग्ध मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इस कार्रवाई में तीन संदिग्धों में से दो को पकड़कर पुलिस ने त्वरित रिस्पॉन्स और प्रभावी नाकेबंदी का सफल प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल का संचालन SDOP खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में किया गया।
चैन स्नैचिंक को लेकर कापू रोड पर घेराबंदी
तीसरा मॉक ड्रिल धरमजयगढ़ थाना में क्षेत्र में की गई। इसमें कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि दशहरा मैदान में एक युवती से चैन स्नैचिंग कर बाइक सवार दो डमी आरोपी कापू रोड की ओर भागे हैं। आरोपियों के हुलिए और वाहन की जानकारी तत्काल सभी प्वाइंट पर प्रसारित की गई। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने कापू रोड पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और सफल कार्रवाई का प्रदर्शन किया।
समय-समय पर मॉक ड्रिल कराई जाती है
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि अपराध के बाद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और नाकेबंदी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल कराई जाती है। जहां सुधार की आवश्यकता होती है, वहां आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाता है। आज की मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मी प्रभावी रिस्पॉन्स के साथ सफल साबित हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में युवक की खून से सनी लाश मिली:सिर-कंधे और गर्दन में चोट के निशान, रात में घर से निकला और वापस नहीं लौटा

May 15, 2026

मुंगेली में "ऑपरेशन बाज" के तहत बड़ी कार्रवाई:10 जुआरी गिरफ्तार, खेत में खेल रहे थे जुआ, 18,500 रुपए नकद जब्त

May 15, 2026

सड़क हादसे में छात्र की मौके पर मौत:अहिवारा से भिलाई की ओर आ रहा था, ओवरटेक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070532
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1114
Views Last 30 days : 3730
Total views : 91901
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.