Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में ‘डायल-112 फेस-2’ की शुरुआत,54 नई इमरजेंसी गाड़ियां रवाना:अब 10 मिनट से कम में मदद पहुंचाने का दावा, सभी सेवाएं एक नंबर पर मिलेंगी
Breaking News

रायपुर में ‘डायल-112 फेस-2’ की शुरुआत,54 नई इमरजेंसी गाड़ियां रवाना:अब 10 मिनट से कम में मदद पहुंचाने का दावा, सभी सेवाएं एक नंबर पर मिलेंगी

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 20 at 35853 pm 1779279253
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 20 at 35853 pm 1779279253
रायपुर में आज “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा की शुरुआत की गई। रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सभी आपात सेवाएं एक ही नंबर ‘112’ पर उपलब्ध होंगी। अब पूरे छत्तीसगढ़ में चलेगी सेवा सरकार ने डायल-112 सेवा का विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ में कर दिया है। पहले यह सेवा 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू होगी। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के लिए 33 और ग्रामीण इलाके के लिए 21 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन दिए गए हैं। इसके अलावा हाईवे पर त्वरित सहायता के लिए 4 विशेष पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं। जीपीएस और रियल टाइम ट्रैकिंग से लैस वाहन डायल-112 की नई गाड़ियां जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी तकनीकों से लैस हैं। पुलिस का दावा है कि सूचना मिलते ही 10 मिनट से कम समय में मदद पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “एक्के नंबर- सब्बो बर” की अवधारणा के तहत अब लोगों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले, कलेक्टर गौरव कुमार और ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 का इस्तेमाल करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 'शव यात्रा':पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

May 20, 2026

कोयला घोटाला…नारायण साहू के खिलाफ 5वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश:अवैध वसूली कर पैसे रजनीकांत के पास जमा करता था, 7.5 करोड़ कैश अधिकारियों तक पहुंचाया

May 20, 2026

जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ:11 ERV, 2 हाईवे पेट्रोल वाहन रवाना, गांवों तक मिनटों में पहुंचेगी पुलिस,मेडिकल मदद

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071264
Views Today : 240
Views Last 7 days : 1931
Views Last 30 days : 4317
Total views : 93233
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.