Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 'शव यात्रा':पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
Breaking News

कोरबा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 'शव यात्रा':पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
38f6f683 a36c 43ee 9b4b 6110aa51c6b1 1779275015019
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



38f6f683 a36c 43ee 9b4b 6110aa51c6b1 1779275015019
कोरबा में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बालको के परसाभांठा चौक से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘महंगाई शव यात्रा’ निकाली, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा का पूजा-पाठ कर उसे बाजारों और पेट्रोल पंपों तक घुमाया। इस दौरान महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया। ‘महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी’ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आने वाले दिनों में आम जनता पर और ज्यादा आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण लोग परेशान हैं और अब जनता बदलाव चाहती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। इससे आम लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। किसानों की समस्या भी उठाई ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने प्रदर्शन के दौरान खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से किसानों को उर्वरक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। खाद की कमी के कारण उत्पादन घट रहा है और किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं। केंद्र सरकार पर साधा निशाना प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों से डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोग महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है और इसका असर सीधे आम जनता पर पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba Construction Worker Shocked | 11KV Line Accident; Worker Injured

May 20, 2026

बलौदाबाजार में पेट्रोल पंप सील, जरीकेन में दे रहा था:कलेक्टर के निर्देशों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई

May 20, 2026

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा:छोटा हाथी की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल,फरार ड्राइवर की तलाश जारी

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071267
Views Today : 248
Views Last 7 days : 1939
Views Last 30 days : 4325
Total views : 93241
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.