Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ:11 ERV, 2 हाईवे पेट्रोल वाहन रवाना, गांवों तक मिनटों में पहुंचेगी पुलिस,मेडिकल मदद
Breaking News

जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ:11 ERV, 2 हाईवे पेट्रोल वाहन रवाना, गांवों तक मिनटों में पहुंचेगी पुलिस,मेडिकल मदद

By adminMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5a14e77d 13e4 4a94 97c9 9f0785e4720c 1779275157803
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5a14e77d 13e4 4a94 97c9 9f0785e4720c 1779275157803
जशपुर जिले में बुधवार को डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत जिले को 11 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) और 2 हाईवे पेट्रोल वाहन मिले हैं। पुलिस लाइन जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती सायi ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई सेवा के शुरू होने से अब जिले के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस, मेडिकल और आपदा सहायता पहले से ज्यादा तेजी से पहुंच सकेगी। एक कॉल पर मिलेगी त्वरित मदद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप बेहद महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अब जशपुर के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सकेगी। वहीं विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह सेवा महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। GPS और रियल टाइम मॉनिटरिंग से लैस हैं वाहन डीआईजी एवं एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि नए ERV और हाईवे पेट्रोल वाहनों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, रियल टाइम मॉनिटरिंग, मोबाइल डेटा टर्मिनल, वायरलेस संचार प्रणाली, डैश कैम और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात सूचना पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सबसे नजदीकी वाहन को तुरंत रवाना किया जाएगा, ताकि न्यूनतम समय में सहायता पहुंचाई जा सके। “एक्के नम्बर सब्बो बर” की अवधारणा पर आधारित सेवा डायल-112 सेवा “एक्के नम्बर सब्बो बर” की अवधारणा पर आधारित एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है। इसके तहत पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, आपदा सहायता और हाईवे इमरजेंसी जैसी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। अब नागरिक केवल 112 नंबर डायल कर किसी भी तरह की आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 112 इंडिया मोबाइल ऐप, एसएमएस, ईमेल, चैटबॉट और सोशल मीडिया के जरिए भी मदद ली जा सकेगी। 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल सेंटर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि यह योजना शासन की जनकल्याणकारी सोच और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला स्तर पर आधुनिक कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इन थाना क्षेत्रों में तैनात किए गए वाहन जिले को मिले नए डायल-112 वाहन पत्थलगांव, बगीचा, कांसाबेल, कुनकुरी, तुमला, तपकरा, जशपुर, लोदाम, सन्ना, आस्ता और डायल-112 कंट्रोल रूम जशपुर में तैनात किए गए हैं। ये सभी वाहन 24×7 सेवा देंगे। कार्यक्रम में सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba Construction Worker Shocked | 11KV Line Accident; Worker Injured

May 20, 2026

बलौदाबाजार में पेट्रोल पंप सील, जरीकेन में दे रहा था:कलेक्टर के निर्देशों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई

May 20, 2026

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा:छोटा हाथी की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल,फरार ड्राइवर की तलाश जारी

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071267
Views Today : 248
Views Last 7 days : 1939
Views Last 30 days : 4325
Total views : 93241
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.