Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत:देर रात काम से लौट रहे थे, बाइक के उड़े परखच्चे, परिजनों ने किया चक्काजाम
Breaking News

रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत:देर रात काम से लौट रहे थे, बाइक के उड़े परखच्चे, परिजनों ने किया चक्काजाम

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776768882 image 28 1776767738
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 28 1776767738
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को चक्काजाम कर दिया। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है। थाना प्रभारी आशीष यादव के मुताबिक, गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार देर रात सरीखेड़ी के पास पहुंचे ही थे कि, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के उड़े परखच्चे हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। चालक फरार, CCTV से तलाश जारी हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस घटना के बाद सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों की मांग- सख्त नियम और निगरानी बढ़े स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि, इस इलाके में कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.