Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में जल संकट पर कांग्रेस का विरोध:जोन ऑफिस-1 पहुंचे कांग्रेसी नेता, बोले-कई वार्डों में पानी नहीं, लोग परेशान, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Breaking News

रायपुर में जल संकट पर कांग्रेस का विरोध:जोन ऑफिस-1 पहुंचे कांग्रेसी नेता, बोले-कई वार्डों में पानी नहीं, लोग परेशान, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 22 at 95353 pm 1 1779468800
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 22 at 95353 pm 1 1779468800
रायपुर में पानी की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर निगम जोन क्रमांक 01 पहुंचा। कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने जोन कमिश्नर से जनता की समस्याओं को लेकर तत्काल समाधान की मांग की। सुबोध हरितवाल ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जोन-01 के कई वार्डों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और भी बढ़ जाती है, इसलिए इसे तुरंत ठीक किया जाना जरूरी है। कई वार्डों में पानी की समस्या से लोग परेशान प्रतिनिधिमंडल ने कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें तिलक नगर, अंबेडकर नगर, मस्जिद के पीछे, कृष्णा नगर सेक्टर-3, मुर्रा भट्टी गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी और वार्ड 18 बाजार पारा शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं टंकी का पानी नहीं पहुंच रहा है तो कहीं बोरिंग सूख चुकी है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन लेने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है, जबकि टैक्स भी नियमित रूप से लिया जा रहा है। इसके अलावा बंद पड़े बोर और पाइपलाइन सुधार की भी मांग की गई। ओपन जिम के मेंटेनेंस की भी मांग प्रतिनिधिमंडल ने जोन के सभी गार्डनों में लगे ओपन जिम के मेंटेनेंस की भी मांग की। सुबोध हरितवाल ने कहा कि अगर 24 घंटे में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। जोन कमिश्नर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नंदनवन मिनी जू में विवाद के बाद अफसर हटाए गए:शिकायतों के बाद जांच में मिली गड़बड़ियां, बदसलूकी और वित्तीय अनियमितताओं के थे आरोप

May 22, 2026

चारामा में तालाब-जलाशय जीर्णोद्धार का भूमिपूजन,500 किसानों को लाभ:कांकेर में 3.29 करोड़ की लागत से होगा कार्य, सांसद बोले-किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता

May 22, 2026

रायगढ़ में एक दिन में 120 वाहनों के कटे चालान:1.51 लाख जुर्माना वसूला, नियम तोड़ने वालों पर की कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071583
Views Today :
Views Last 7 days : 2037
Views Last 30 days : 4608
Total views : 93942
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.