Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में चेन स्नेचिंग करने वाले महिला गैंग गिरफ्तार:लग्जरी कार में घूम-घूमकर करते थे वारदात, 4 राज्यों में सक्रिय गिरोह; पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा
Breaking News

रायपुर में चेन स्नेचिंग करने वाले महिला गैंग गिरफ्तार:लग्जरी कार में घूम-घूमकर करते थे वारदात, 4 राज्यों में सक्रिय गिरोह; पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 10t205746683 1775834863
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 10t205746683 1775834863
राजधानी रायपुर में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंग मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से लग्जरी वाहन में सवार होकर देशभर के अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा इंदौर निवासी संध्या सकटे, सोनिया हातागले, उज्वाला हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, और अभय हतागले को गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस ने पकड़ा मामले का खुलासा उस समय हुआ जब डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में चंगोराभाठा बाजार से 66 वर्षीय महिला की सोने की चेन झपट ली गई। पीड़िता निर्मला वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास मंडराती दिखीं और मौका पाकर चेन चोरी करती नजर आईं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध इनोवा वाहन भाठागांव बस स्टैंड के पास देखा गया है। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका, जिसमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष सवार थे। पूछताछ में वे गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। एक दर्जन से ज्यादा वारदात की रायपुर में पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डी.डी. नगर में एक दर्जन से अधिक वारदातें कर चुके हैं। इसके अलावा गिरोह ने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। चेन सहित गाड़ी और कटर जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपए नकद, 1 सोने की चेन, 1 कटर, 4 मोबाइल फोन और एक इनोवा कार (MP-09-BP-1064) जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 11.30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की चेन बेचकर ही यह लग्जरी वाहन खरीदा था। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.