Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार हुआ, थाने के पास रची वारदात
Breaking News

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार हुआ, थाने के पास रची वारदात

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 04 2026 driver fled with 50 lakh in raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 10:01:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 10:02:31 AM (IST)

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार हुआ, थाने के पास रची वारदात
रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार हुआ। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. वारदात के लिए खम्हारडीह थाने के पास जगह चुनी
  2. ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख देकर घर भेजा था
  3. आरोपित ड्राइवर एक साल से काम कर रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में भरोसे को तोड़ने का बड़ा खेल सामने आया है, जहां कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश प्रसाद का ड्राइवर कृष्णा साहू 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के लिए खम्हारडीह थाने के पास ही जगह चुनी।

आरोपित ड्राइवर ने पहले अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने गाड़ी से उतारा और जैसे ही वह नीचे उतरा, गाड़ी समेत नकदी लेकर फरार हो गया। घटना 25 अप्रैल की है।

ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख देकर घर भेजा था

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद ने खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित कंस्ट्रक्शन कारोबारी गीतांजलि नगर का निवासी है। उसने अपने ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख रुपये नकद देकर घर भेजा था।

आरोपित ड्राइवर एक साल से काम कर रहा था

आरोपित ड्राइवर कृष्णा साहू पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। वह भाठागांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है। पुलिस शहरभर में उसकी तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.