Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में आबकारी कर्मचारी से लूट:दोस्त के घर से लौटते समय बदमाशों ने पकड़ा, सोने की 2 अंगूठी और गले की चेन छीनी
Breaking News

रायपुर में आबकारी कर्मचारी से लूट:दोस्त के घर से लौटते समय बदमाशों ने पकड़ा, सोने की 2 अंगूठी और गले की चेन छीनी

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0la1kz 1777876798
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0la1kz 1777876798
रायपुर में दो अज्ञात युवकों ने देर रात आबकारी विभाग के कर्मचारी को धमकाकर खेत ले गए और सोने के जेवर लूट लिए। घटना अभनपुर थाना इलाके में ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास की है। पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला अभनपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित आकाश कुमार तिवारी (38) गरियाबंद में आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। 2 मई की रात वह ड्यूटी के बाद अपने एक दोस्त के घर राजिम गया था, जहां खाना खाने के बाद करीब 11:30 बजे रायपुर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम केंद्री बस स्टॉप पर वे कुछ देर के लिए रुका और यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गया। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। पहले उन्होंने माचिस मांगी, फिर अचानक गांजा रखे होने की बात कहकर पीड़ित की जबरन तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और पास के खेत में ले गए। खेत में आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी। उसके हाथ की दो सोने की अंगूठी और गले की चेन लूट ली। लूटे गए जेवरों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के समय अकेले होने के कारण पीड़ित विरोध नहीं कर सका। सीसीटीवी से आरोपियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस वारदात के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और अगले दिन 3 मई को अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Stone Treatment Negligence Allegation

May 5, 2026

Loo Break Expected in May First Week

May 5, 2026

Retired Cops Son Fined for Instagram Reel Stunt Bike

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069614
Views Today : 13
Views Last 7 days : 673
Views Last 30 days : 3891
Total views : 90657
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.