![]()
रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग की तरफ से आज एक निजी होटल में भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संत युधिष्ठिर लाल को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन संत युधिष्ठिर लाल ने किया। वहीं शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह पारिवारिक और धार्मिक स्वरूप का होगा। भजन क्लबिंग में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है। जतिन उदासी की टीम देगी प्रस्तुति इस कार्यक्रम में मुंबई से जतिन उदासी अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे, वहीं बॉलीवुड डांस ग्रुप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन में चेयरमैन संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, नितिन कृष्णानी, निलेश तारवानी, रितेश वाधवा सहित महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव, लक्ष्मी बजाज, चंचलानी और महक होतवानी की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
<
