Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Breaking News

रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 12 2025 much awaited flyover approval
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखों यात्रियों को रोज मिलने वाली जाम की परेशानी अब खत्म होने जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर शहर को वह बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर मंजूरी मिल गई है, जिसका इंतजार लोग सालों से कर रहे थे।

Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 04:47:14 PM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Dec 2025 04:47:14 PM (IST)

रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी

HighLights

  1. रायपुर के लोगों को मिलने वाली है जाम से मुक्ति
  2. डिप्टी सीएम ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी
  3. रायपुर में पांच लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के लाखों यात्रियों को रोज मिलने वाली जाम की परेशानी अब खत्म होने जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर शहर को वह बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर मंजूरी मिल गई है, जिसका इंतजार लोग सालों से कर रहे थे।

लोक निर्माण विभाग ने जीई रोड पर गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक होते हुए गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 173 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। यह फ्लाईओवर राजधानी के सबसे व्यस्त और भारी ट्रैफिक वाले हिस्से में बनने जा रहा है, इसलिए इससे सबसे अधिक राहत आम जनता को मिलेगी।

ट्रैफिक की बड़ी समस्या का स्थायी इलाज

फ्लाईओवर निर्माण के बाद नगर घड़ी चौक, केनाल रोड और गुरूनानक चौक की पुरानी ट्रैफिक समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। नगर घड़ी चौक से आने वाले वाहन बिना रुकावट सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच सकेंगे, जबकि स्थानीय ट्रैफिक नीचे की सड़क का उपयोग करेगा। इससे सड़क पर भीड़ कम होगी और मुख्य धारा का यातायात ऊपर फ्लाईओवर से तेजी से निकलेगा। खास तौर पर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह परियोजना वरदान साबित होगी, क्योंकि अटल एक्सप्रेस-वे का सीधा लाभ मिलेगा और पीक टाइम में भी यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

फुंडहर व पीटीएस चौक पर भी फ्लाईओवर

उप मुख्यमंत्री साव ने राजधानी के ट्रैफिक नेटवर्क को नए स्वरूप देने के लिए फुंडहर चौक और पीटीएस चौक पर भी फ्लाईओवर निर्माण की कार्ययोजना आगे बढ़ा दी है। फुंडहर चौक का फ्लाईओवर पहले ही स्वीकृत है, जबकि पीटीएस चौक का प्रस्ताव अगले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत

इन तीनों फ्लाईओवर्स के बन जाने पर रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक का पूरा मार्ग लगभग सिग्नल-फ्री कारिडोर जैसा हो जाएगा। जिससे पांच लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। राजधानी में तेज, सुरक्षित और बिना जाम वाला यातायात ढांचा तैयार होगा, जिसका सीधा लाभ लाखों आम नागरिकों को मिलेगा। – अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 894
Views Last 7 days : 5425
Views Last 30 days : 9751
Total views : 101951
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.