छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एयरपोर्ट की सीलिंग पर मरम्मत कार्य कर …और पढ़ें

HighLights
- माना एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में बड़ा हादसा
- 30 फीट ऊंची सीलिंग से गिरा मजदूर
- यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट की सीलिंग पर मरम्मत कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर पड़ा। हादसा उस समय हुआ जब वेटिंग हॉल में बड़ी संख्या में यात्री विमान का इंतजार कर रहे थे। मजदूर के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 30 फीट से अधिक ऊंचाई पर सीलिंग में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर यात्रियों के बीच गिरा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
<
