Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के उरला इलाके में फिर हत्या:जीजा की शराब पी गया साला, नाराज होकर गमछे से गला दबाया; दम घुटने से मौत
Breaking News

रायपुर के उरला इलाके में फिर हत्या:जीजा की शराब पी गया साला, नाराज होकर गमछे से गला दबाया; दम घुटने से मौत

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 10t125012065 1775805925
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 10t125012065 1775805925
राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक जीजा ने अपने ही साले की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीजा का नाम गोपी और मृतक का नाम घनश्याम बताया जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला थानाक्षेत्र निवासी गोपी और घनश्याम रिश्ते में जीजा साला है। शुक्रवार की सुबह गोपी ने अपने साले घनश्याम को शराब लाने के लिए 150 रुपए दिया था। पैसे लेकर घनश्याम गया, लेकिन अकेले शराब पीकर वापस आ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी गोपी ने पास में रखा गमछा उठाया और घनश्याम के गले में लपेटकर जोर से दबा दिया। दम घुटने से घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची उरला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण महज 150 रुपए और शराब को लेकर हुआ विवाद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077009
Views Today : 297
Views Last 7 days : 4345
Views Last 30 days : 12033
Total views : 107238
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.