Raipur Airport Accident: रायपुर एयरपोर्ट पर फाल्स सीलिंग मरम्मत के दौरान कर्मचारी कुबेर चंद्र साहू की मौत के बाद ठेकेदार ने परिवार को आर्थिक सहायता दे …और पढ़ें

HighLights
- सहायता राशि आगामी 28 वर्षों तक दी जाएगी
- पीएफ और इंश्योरेंस लाभ देने की भी घोषणा हुई
- एयरपोर्ट प्रबंधन के बयान पर कई सवाल उठे लगातार
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर फाल्स सीलिंग की मरम्मत के दौरान हुए हादसे (Raipur Airport Accident) में जान गंवाने वाले कर्मचारी कुबेर चंद्र साहू के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। शुक्रवार को ठेकेदार विनीत शाह ने बताया कि मृतक की पत्नी को पति की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष तक हर महीने 22 हजार रुपये दिए जाएंगे। वर्तमान में कुबेर चंद्र साहू की उम्र 32 वर्ष थी। इस आधार पर आगामी 28 वर्षों तक यह राशि उनके परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
पीएफ और इंश्योरेंस सुविधा भी मिलेगी
जानकारी के अनुसार, कुबेर चंद्र साहू पिछले आठ-नौ महीनों से कार्यरत थे। पीएफ और इंश्योरेंस कटौती के बाद उन्हें प्रतिमाह लगभग 22 हजार रुपये वेतन मिलता था। ठेकेदार की ओर से कहा गया है कि परिवार को पीएफ और इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा भविष्य में पीएफ से मिलने वाली पेंशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
हादसे के बाद प्रबंधन के बयान पर सवाल
गौरतलब है कि गुरुवार को एयरपोर्ट के प्रथम तल पर फाल्स सीलिंग रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान लगभग 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण कुबेर चंद्र साहू की मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने बयान जारी करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण कर्मचारी को चक्कर आया और वह नीचे गिर गए। हालांकि एयरपोर्ट परिसर का अधिकांश हिस्सा वातानुकूलित होने के कारण इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं।
<
