युगल शर्मा कोल घोटाले के मुख्य आरोपित और रायपुर जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के करीबी रिश्तेदार हैं। …और पढ़ें

HighLights
- 570 करोड़ के कोल घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी की सख्ती
- युगल शर्मा कोल वाशरी का संभाल रहे थे वित्तीय प्रबंधन
- हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। 570 करोड़ के कोल घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में शुक्रवार को कोरबा के कांग्रेस नेता युगल शर्मा (45) को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए रायपुर स्थित ईओडब्ल्यू-एसीबी कार्यालय लाया गया, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में जांच एजेंसी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, युगल शर्मा को पहले ही पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे युगल शर्मा जब कोरबा के टीपी नगर क्षेत्र में मॉर्निंग वाक से लौट रहे थे, तभी एक होटल के सामने रामपुर पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया।
<
