Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा
Breaking News

रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 10 2025 banned syrup codine 20251018 9279
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में एम्स के सामने दो युवक प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेचते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की है आरोपी युवक ये सिरप भिलाई से लाकर रायपुर में बेंच रहे थे। पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर तस्कर गिरोह की जानकारी ले रही है।

Publish Date: Sat, 18 Oct 2025 09:23:54 AM (IST)

Updated Date: Sat, 18 Oct 2025 09:27:16 AM (IST)

रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा
कप सिरप के साथ गिरफ्तार आरोपी

HighLights

  1. प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ 2 गिरफ्तार
  2. भिलाई से लाकर रायपुर में करते थे सप्लाई
  3. ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी में एम्स रायपुर के गेट नंबर-4 के पास ई-रिक्शा में रखकर प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। युवराज सिंह और वाजिद खान के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के एम्स के पास कुछ युवक नशीली सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर एसीसीयू और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कोटा कृष्णा नगर निवासी युवराज सिंह और वाजिद खान को गिरफ्तार किया। जांच में ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह सिरप उन्हें भिलाई से सप्लाई की जाती थी और वे रायपुर में इसकी बिक्री करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- CG News: छुई मिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत, एक घायल; दो महिलाएं सुरक्षित

शराब तस्करी में भी रह चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपित युवराज सिंह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करता था। उस वक्त पुलिस ने उसकी तीन कार भी जब्त की थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

खुले में कचरा फेंकने से परेशानी बढ़ी, राहत मिले

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने संविधान संशोधन की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069022
Views Today : 32
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.