Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुरा में दो अवैध मकान पर चला बुलडोजर:ग्रीन नेट नहीं लगाने और सड़क पर मलबा फैलाने वालों से भी जुर्माना वसूला
Breaking News

रायपुरा में दो अवैध मकान पर चला बुलडोजर:ग्रीन नेट नहीं लगाने और सड़क पर मलबा फैलाने वालों से भी जुर्माना वसूला

By adminJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 10 at 111821 pm 1781155866
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 10 at 111821 pm 1781155866
रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। निगम की जोन-8 टीम ने रायपुरा स्थित डुप्सा तालाब के पास चल रहे करीब 1100 वर्गफीट के अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसके अलावा वृंदावन कॉलोनी में बिना अनुमति बनाए जा रहे दो मकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। सड़क पर निर्माण मलबा (सी एंड डी वेस्ट) फैलाने और ग्रीन नेट लगाए बिना निर्माण कराने वालों से कुल 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। डुप्सा तालाब के पास चल रहा था अवैध निर्माण नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संत रविदास वार्ड क्रमांक-70 में रायपुरा स्थित डुप्सा तालाब के पास करीब 1100 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की। वृंदावन कॉलोनी में दो मकान ढहाए निगम की टीम ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास स्थित वृंदावन कॉलोनी में भी कार्रवाई की। यहां करीब 1000-1000 वर्गफीट क्षेत्र में दो मकान बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे थे। निगम ने दोनों निर्माणों को अवैध पाते हुए तोड़ दिया। मलबा सड़क पर फेंकने वालों पर जुर्माना कार्रवाई के दौरान विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों की भी जांच की गई। कई जगहों पर सड़क पर सी एंड डी वेस्ट (निर्माण मलबा) फैला मिला। वहीं कुछ निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए ग्रीन नेट भी नहीं लगाया गया था। निगम ने ऐसे मामलों में ई-चालान जारी करते हुए संबंधित लोगों से कुल 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। लगातार चल रहा है अभियान नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति निर्माण, सड़क पर मलबा फैलाने और निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। एक नजर में रायपुरा के डुप्सा तालाब के पास 1100 वर्गफीट अवैध निर्माण तोड़ा गया। वृंदावन कॉलोनी में बिना अनुमति बने 2 मकानों पर कार्रवाई। ग्रीन नेट नहीं लगाने और मलबा फैलाने पर 7 हजार रुपए जुर्माना। नगर निगम की जोन-8 टीम ने चलाया अभियान।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर के जया ऑटोमोबाइल में भीषण आग, VIDEO:सेकेंड और थर्ड फ्लोर तक पहुंची लपटें, 2 घंटे से दमकल टीम आग बुझाने में जुटी

June 11, 2026

शहीद स्मारक में चल रहा था अवैध शराब का धंधा:एक्टिवा समेत 24 हजार का सामान जब्त

June 11, 2026

Raipur Bajrang Dal Protest | Pig Incident Woman Injured

June 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073520
Views Today : 66
Views Last 7 days : 778
Views Last 30 days : 5993
Total views : 97112
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.