![]()
राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 10 बजे लगी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई है। हालांकि आग लगने के 2 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। ऑटो पार्ट्स होने से तेजी से फैली आग बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
<
