Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Bajrang Dal Protest | Pig Incident Woman Injured
Breaking News

Raipur Bajrang Dal Protest | Pig Incident Woman Injured

By adminJune 11, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
53 1781149346
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना का विरोध करने बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए - Dainik Bhaskar

घटना का विरोध करने बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए

राजधानी रायपुर के काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में रविवार को दो समुदायों के बीच तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दो महिलाओं के सिर में चोट लगने से वे घायल हो गईं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना के विरोध में बुधवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती पहुंचे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती पहुंच गए।

विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती पहुंच गए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के अनुसार ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर की बालकनी में पूजा के लिए तुलसी का गमला रखा हुआ है। रविवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाली फिरदोस बेगम के बच्चे तुलसी के गमले के पास रील बना रहे थे।

बच्चे गमले को पकड़कर हिला रहे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। परमिला सेन ने बच्चों को ऐसा करने से मना करते हुए तुलसी के पौधे का सम्मान करने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

मारपीट में महिला घायल, डंडे से हमला करने का आरोप

आरोप है कि कुछ देर बाद फिरदोस बेगम और उनकी बहन सलतनत बेगम घर से बाहर आ गईं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया। शिकायत के अनुसार, सलतनत बेगम डंडा लेकर मौके पर पहुंचीं और परमिला सेन के साथ मारपीट की।

वहीं, फिरदोस बेगम और मेहताब खान ने भी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

बीच-बचाव में आई महिला भी घायल

विवाद बढ़ता देख पड़ोस में रहने वाली पिंकी जार्ज बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन उन्हें भी चोटें आईं। आरोप है कि सलतनत बेगम ने डंडे से उनके सिर और नाक पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गईं।

बजरंग दल ने जताया विरोध

पुलिस ने सलतनत बेगम, फिरदोस बेगम और मेहताब खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, अगले दिन विरोध जताने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए माहौल शांत कराया। पुलिस का कहना है कि रील बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भिलाई में 2 पक्षों में हिंसक झड़प, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…VIDEO: लाठी-पत्थर से मारा, CSP समेत 5 घायल, बच्चों के बीच हुई थी कहासुनी

भिलाई में 2 पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

भिलाई में 2 पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 368
Views Last 7 days : 1256
Views Last 30 days : 6118
Total views : 97680
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.