![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक राइस मिल में काम के दौरान अचानक आग लगने से दो श्रमिक झुलस गए। गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद तासिम (28) पिछले 5-6 वर्षों से अपने परिवार और ठेकेदार मोहम्मद शाहीद के साथ रायगढ़ की सावित्री राइस मिल में काम कर रहा था। रविवार दोपहर मिल की मशीन में साइक्लोन जाम होने पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। एक श्रमिक 90% तक झुलसा इसी दौरान नीचे जमा सूखे भूसे में अचानक आग लग गई, जिससे मोहम्मद तासिम और मोहम्मद शाहीद उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मोहम्मद तासिम गंभीर रूप से 90% झुलस गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मोहम्मद शाहीद को मामूली चोटें आईं। अस्पताल में भर्ती, एक को रायपुर रेफर घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद तासिम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। शाहीद का इलाज कर उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना जूटमिल पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
<
