![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा को लेकर अलग-अलग कार्रवाई की गई है। जिसमें साइबर व घरघोड़ा की पुलिस ने 4 आरोपियो को आईपीएल मैच में क्रिकेट सट्टा खेलाते हुए पकड़ा है। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में संबंधित पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पहला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां साइबर टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि घरघोड़ा के जय स्तंभ चौक के पास चेन्नाई सुपर किंग व गुजरात टाइटन के क्रिकेट में बॉल टू बॉल व हारजीत के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर साइबर और घरघोड़ा की टीम ने वार्ड नंबर 13 लक्ष्मीनारायण सिदार के घर में दबिश दी। जहां 3 लोग IPL क्रिकेट मैच देखते हुए मोबाइल में रकम नोट कर रहे हैं। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गौतम भोजवानी 26 साल निवासी कन्या शाला के पीछे साईराम कॉलोनी निवासी, लक्ष्मीनारायण सिदार 28 साल निवासी वार्ड नंबर 13 और सागर गुप्ता 27 साल वार्ड नंबर 2 निवासी कन्या शाला के पीछे का होना बताया। जिनसे पूछताछ में ऑनलाईल सट्टा खेलाना स्वीकार किया और अपने बयान में बताया कि रायगढ़ निवासी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार और करण चौधरी के मोबाइल के सहयोग से IPL क्रिकेट में हारजीत के नाम पर लोगों से रकम लेकर ऑनलाईन जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने उनके पास से 4 मोबाइल व 15490 रुपये भी जब्त किया है। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल 22 साल को ऑनलाईन सट्टा खेलाते पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोष्टापारा-गद्दी चौक में सट्टा खेलाते आरोपियों को पकड़ा
वहीं कोतवाली पुलिस ने पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन 21 साल को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन मिले। वहीं दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन 24 साल को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वह हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल पेमेंट से लेनदेन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध भी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
<
